गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : राप्ती नदी में दो किशोर समेत तीन डूबे, दो को गांववालों ने बचाया

डूबे युवक की गोताखोर कर रहे तलाश, एनडीआरएफ की टीम से किया जा रहा है सम्पर्क

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र मिश्रौलिया क्षेत्र के परसोंहिया गांव बगल रही के वह बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से तीन लोग डूब गये। जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। जबकि एक लापता है। गोताखोर शाम तक उसकी तलाश में लगे रहे। सूचना पाकर मौके पर 112 डायल की गाड़ी पहुंची। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के 18 बर्षीय खुर्शीद पुत्र मो0 उमर गौवसुल, 16 बर्षीय वरा पुत्र मो0 मोकीम और 14 बर्षीय सहजाद पुत्र रमजान ये तीनों लोग अपने गांव से एक किलोमीटर दूर परसोंहिया गांव के बगल बह रही बूढ़ी राप्ती नदी में सोमवार को दिन में दो बजे के करीब नहा रहे थे।

नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे इनको डूबते देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और दो लोगों को बचा लिया। लेकिन खुर्शीद को नहीं बचा सके और वह गहरे पानी में चला गया। इसके डूबने की सूचना मिलते ही इसके गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पर मौके पर डायल-112 की गाड़ी एवं मिश्रौलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गयीं। इस सम्बन्ध में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष सतेंद्र कुंवर का कहना है स्थानीय गोताखोर से पता लगाया जा रहा है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम से सम्पर्क किया जा रहा है। आपको बतातें चलें कि मिश्रौलिया के परसोंहिया गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी की घटना है। वहीं खुर्शीद अभी एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था। अपने गांव इसके परिवार मुंबई में है। इसके डूबने की सूचना इसके परिवार के लोगों को दी जा चुकी है। वह गांव आने के प्रयास में है। खुर्शीद चार भाई है यह चौथे नंबर का है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!