गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत में घर-घर से उठ रहा है कूड़ा, कस्बेवासी करे सहयोग – ईओ नवीन कुमार सिंह

450 घरों को चिन्हित कर दो-दो डस्टबिन देकर उठ रहा है कूड़ा व सभी लोग कूड़े को डस्टविन में डाले, साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यान

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के 450 घरों का चिन्हीकरण कर घर-घर में दो-दो डस्टबिन दिया गया है, जिसमें एक में गीला कूड़ा और दूसरे में सुखा कूड़ा रखा जायेगा। सुबह एक निश्चित समय पर नगर पंचायत का कर्मी गाड़ी लेकर जायेगा और उस कूड़े को गाड़ी में अलग-अलग रखकर ले आयेंगे। जिसके लिए अलग-अलग कर्मियों की ड्यूटी लगा दिया गया है। अब नगर के लोग भी जागरूक हो जायें और नगर पंचायत द्वारा दिये गये डस्टबिन में कूड़ा रखकर कर्मी के आने पर देवें। इस प्रकार का अभियान धीरे-धीरे पूरे नगर पंचायत में चलाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में अब लोगो के घरों का कूड़ा नगर पंचायत कर्मी घर-घर जाकर उठायेंगे। इसके लिए 450 घरों को चिन्हित किया गया है।

सभी घरों को दो डस्टबिन एक में सुखा और एक में गीला कूड़ा रखने को कहा गया है और जब सुबह कर्मी जायेगा तो उसे दे देना है। इसकी शुरुआत हो चुका हुआ है। धीरे-धीरे पूरे नगर क्षेत्र के घरों का कूड़ा घर-घर से उठने लगेगा। ईओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नया-नया नगर पंचायत है, लोगों को मोटिवेट करना पड़ रहा है। जब ये सब चीजें लोगों की आदत में शुमार हो जायेगा तो दिक्कत कम हो जायेगी, अभी शुरुआत अच्छी चल रही है। ईओ ने सभी नागरिकों से इस महा अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि नगर आप का है, सभी लोग अपने अपने घरों के अगल-बगल साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कूड़ा को कूड़ेदान में डाले किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नगर पंचायत से सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button