गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पे सिपाह के छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा में रहे अव्वल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
जरवल/ बहराइच। नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। इसमें जनपद बहराइच ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस बार 172 बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिसमे विकास खंड जरवल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पे सिपाह के विशाल गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं उत्तम राजपूत पुत्र राधेश्याम ने अपने मामा दिनेश कुमार के यहां रहकर अध्धयन करते हुए जिले में 21वां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रीता सिंह एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मुंह मीठा करा कर विद्यालय में सम्मानित किया और दोनो छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related Articles

Back to top button