गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ का विकास जाति-धर्म के आधार पर कभी नहीं किया- विधायक विनय वर्मा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के सर्वांगीण विकास में जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर कभी नहीं किया और न ही कभी तुष्टिकरण की राजनीति ही की है। उक्त बातें विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक समरसता, सद्भाव, सर्व समाज समभाव के आदर्शों और इसकी व्यवहारिकता को स्पष्ट करते हुए समाज और जनहित में लाभकारी कार्यों के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

केन्द्र में यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन की सरकार ष्सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास में विश्वास रखती है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र में लगभग 93 जरुरतमन्द लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करीब 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार रुपये की राशि 31 मार्च 2024 तक स्वीकृत कराया है। अन्त में उन्होने कहा कि स्वस्थ शोहरतगढ़, सुंदर शोहरतगढ़, सदैव प्रगति पथ पर बढ़ते रहने के लिए सदैव तत्पर रहता हूँ और सदैव रहूंगा। इसीलिए विधानसभा शोहरतगढ़ की जानता का मुझे सदैव प्रेम मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button