गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : विधायक बाँसी के आवास पहुँच विधानसभा छेत्र से विभिन्न दलों के सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा कि सदस्यता

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी,सिद्धार्थनगर। विधायक जय प्रताप सिंह के आवास पर बांसी विधानसभा क्षेत्र से सपा, बसपा, कांग्रेस छोड़कर बृहस्पतिवार को दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो विधायक जय प्रताप सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास का खाका खींचकर पूरी दुनिया में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों रीतियों से प्रभावित होकर लोग अपनी पार्टी छोड़कर आज भाजपा मे शामिल हुए है। पार्टी मे शामिल हुए सभी लोगों का हमसब खुले दिल से सभी का स्वागत व अभिवादन करते है।

उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलो के 254 लोगो ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताते पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो मे राजू यादव ग्राम प्रधान बंजराहा, वीरेंद्र यादव ग्राम प्रधान बनोहिया, अख्तर हुसैन ग्राम प्रधान टिकुर, मनोज यादव सभासद राप्तीनगर, रामनरेश ग्राम प्रधान कोडरी, दिग्विजय सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सोनू तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य, सूरज चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य, रविंद्र वर्मा पूर्व सभासद, नईमउल्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दीपक चौधरी सभासद रानी लक्ष्मी नगर, अजीत यादव ग्राम रोहुआ, नईम खान आदि लोगों शामिल है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक दिलीप चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी, कुंवर अभय प्रताप सिंह, विस्तारक अभय मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभाष्कर राय,मंगल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, कुबेर बारी, निखिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button