गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर तथा एनसीसी 45 बटालियान के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कालेज के नव-नियुक्त प्राचार्य प्रो सीओ सैमुअल ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर करता है। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य आपको भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होने अपने वक्तव्य में छात्रों को उद्बोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य हमेशा एक होना चाहिए और उसके लिए तब-तक प्रयत्न करना चाहिए जब-तक कि उसकी प्राप्ति न हो जाये। मुख्य वक्ता रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो सुभाष पीडी ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द दर्शन धर्म इतिहास सामाजिक विज्ञान विषयों के ज्ञाता थे।

विशिष्ट अतिथि प्रो एसडी शर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि विवेकानन्द जी को युवाओं से बड़ी आशाएँ थी।आप अगर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं हुए तो युवावस्था कब ढल जाएगी आपको पता नहीं चलेगा। इसलिए आज ही अपने लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए प्रयास शुरू करें। मुख्य नियंता प्रो सीपी गुप्ता ने विवेकानन्द जी के मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ी सेवा कहा।कार्यक्रम का संचालन व राष्ट्रीय युवा दिवस की भूमिका कार्यक्रम अधिकारी डॉ जेके पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी के एएनओ ले डॉ अमित मसीह ने दिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नव-नियुक्त प्राचार्य को पुष्पगुच्छ व फूल-माला से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

तत्तपश्चात स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित किये गये। स्वयंसेविका नूर फातिमा को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्राचार्य के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो तनवीर आलम डॉ अरविन्द कुमार सिंह डॉ अर्चना श्रीवास्तव रसायन विज्ञान विभाग के प्रो राशिद तनवीर प्रो एके एकलफ डॉ रोहित श्रीवास्तव डॉ हरिकेश कुमार स्वयंसेवक आदित्य पाण्डेय नारायण दिवेदी प्रांजल गौतम नूर फातिमा यशी श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं सहित एनसीसी के कैडेटस की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!