Uncategorized
पेयजल किल्लत को लेकर महिला काग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन, सोनभद्र
पेयजल किल्लत को लेकर, महिला काग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन , पेयजल की किल्लत को लेकर शनिवार को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्त्व में बढ़ौली कुसाही पेयजलापूर्ति को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोगो ने जल निगम अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से न होने से जनता परेसान है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन है। ऐसे गंभीर मामले में अधिकारियों की चुप्पी बरदाश्त नही किया जाएगा। अगर शिघ्र नियमित रुप से कुसाही बढौली पेयजलापूर्ति नहीं किया तो ब्यापक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कुसाही बढौली पेयजल योजना से लगभग 156 गांवों में आपूर्ति के लिए बनाई गई थी, लेकिन अधिकारियों के उदासीनता और जनप्रतिनिधियों के चुप्पी से ये योजना महज कागजो तक सिमट चुकी है। इस समय लगभग कुछ गांवों को ही पेयजलापूर्ति की जा रही थी,लेकिन एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने आम जनता त्रस्त है, पेयजल की किल्लत है कांग्रेस नेता प्रमोद पांडेय ने कहा बीजेपी सरकार में पेयजल जैसे गंभीर मामले में भी अधिकारी की चुप्पी से आमजनता में आक्रोश व्याप्त हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की समस्यायों को लेकर उच्चाधिकारियों से भी अवगत कराया जायेगा। उक्त मौके पर रामवन्ति, जोगिंदर, रीता, उषा, गीता, आशा, लालवती, तीजा, सुनीता, संजय, सोमरा, राधिका, बलराम, संतोषी, प्रभावती, नीरज सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।


