गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

गोरखपुर : हिन्दी प्रवाहमयी भाषा है- प्राचार्य डा. कौशलेेेश मिश्र

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला,गोरखपुर। गोला क्षेत्र के बंशी चन्द पी जी कालेज चिलवां में हिन्दी दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा कौशलेश मिश्र ने कहा कि हिन्दी प्रवाहमयी भाषा है। जो पुरे भारत को अपने में समेटे हुए है। हिन्दी विषय के विभागाध्यक्ष डा. आलोक सिंह ने हिन्दी के उद्भव और विकास पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के उप प्राचार्य डा. राणा सत्यप्रकाश सिंह सिसौदिया ने हिन्दी को भारत माता के माथे की बिन्दी बताया। तो वहीं आंग्ल भाषा के विद्वान् डा. नरेन्द्र मद्धेशिया ने बीच बीच में देश भक्ति गाने के माध्यम से माहौल सदैव बनाने रक्खा। यहां मंच संचालन डा. रोहित चन्द ने किया और करुणेश मिश्र ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस बीच रोहिणी, शिवांगी, पुजा, जान्ह्वी पाण्डेय, रुकसाना, आरशा छात्राओं की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!