गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोंण्डा : महिला जागरूकता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंण्डा। विकासखंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत अशोकपुर द्वारा सत्यनाम सेवा द्वारासामाजिक स्तर पर महिला सम्मान एवं महिला जागरूकता एवं जल संरक्षण संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की में महिलाओं को सम्मानित किया गया किया गया। सत्यनाम सेवा के सचिव राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्राचीन काल में जागरूकता के अभाव में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अपनी पहचान नहीं बन पाई थी, लेकिन आज भी गरीबों की स्थिति उलटी है। समाज में महिला एवं पुरूष की समान भागीदारी है। ओमप्रकाश मिश्र फलाहारी बाबा कोटवा धाम ने कहा कि महिलाओं के लिए पुरुषों की सोच में सकारात्मकता और परिवार में सम्मान देना जरूरी है। समाज और देश में महिलाओं की भागीदारी के बिना हम कभी विकास नहीं कर सकते।

श्री बिजय दुबे ने कहा कि परिवार से ही समाज और समाज से देश का निर्माण होता है इसलिए हमें अपने परिवार से ही महिलाओं का सम्मान की शिक्षा मिलेगी। आलोक कुमार सिंह रिंकू सिंह ने बताया कि संविधान में महिला पुरूष एवं महिला को समान अधिकार एवं अवसर दिये गये हैं। आज हमारी बेटियां उच्च स्तर पर शिक्षा प्राप्त कर अपना स्थान हासिल कर रही हैं। कार्यक्रम में बंदना स्वयं सहायता समूह, मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। साथ ही सभी महिलाओं को समाज एवं परिवार में योगदान का दर्जा दिया गया। इस अवसर पर सत्यनाम सेवा के अमित सिंह, शिवाकांत मिश्रा, सुमित शुक्ला, संजय, नीरज, राहुल दुबे सहित समाज के सभी साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button