गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मौत को दावत देता बिजली का ये तार शायद बिभाग की पड़ जाती इस पर भी नजर, सोनभद्र

पसहीं विद्युत सब- स्टेशन अन्तर्गत करमा फीडर के करनवाह गाँव में सम्पर्क मार्ग पर लटक रहे बिजली के तार से कभी भी दुर्घटना हो सकती है, पूर्व में लटक रहे बिजली के तार से इसी गाँव में किशोरी की जान जा चुकी है, करनवाह गाँव में सम्पर्क मार्ग पर काफी समय से बिजली के तार लटक रहे हैं, इसी रास्ते से लोगों का आना जाना होता है, ट्रैक्टर तथा दूसरे वाहन भी आते जाते हैं, गर्मी के दिनों में छतरी लगे ट्रैक्टर को रास्ते से नीचे खेत से उतार कर ले जाया जाता है, बारिश होने के साथ ही खेत की जुताई हो जाने से किसानों को हरहाल में सम्पर्क मार्ग से ही आना- जाना है, लेकिन रास्ते पर लटक रहे बिजली के तार बहुत बड़ी समस्या बने हुए हैं, भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी गोपाल सिंह वैद्य ने बताया कि लटक रहे बिजली के तार को ठीक कराने के लिए बिजली विभाग से कई बार सम्पर्क किया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, जेई से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नही उठाया, भाजपा नेता ने बिजली विभाग से अविलम्ब लटक रहे बिजली के तार को ठीक कराये जाने की मांग की है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!