गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : निराश्रित छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू


दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 6.00 बजे से मुख्यालय एवं मुख्यालय के आसपास तथा जनपद के सभी विकास खंडों में निराश्रित छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

जनपद मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के परिक्षेत्र के साथ-साथ नौगढ़ विकासखंड के चारों तरफ घुमंतू निराश्रित छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ डॉ आरबी यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति नगरपालिका की पूरी टीम के साथ चलाया गया। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के जनपद मुख्यालय परसाशाह आलम और बीएसए ग्राउंड से 12 जानवरों को पकड़कर कैटल कैचर के माध्यम से कान्हा गौशाला सेमरनार पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button