गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने किया प्रबुद्धजन संपर्क

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा संगठन की नीतियों पर व्यापक संवाद स्थापित किया गया।अभियान के तहत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने जोगिया मंडल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भीष्म सिंह राठौर एवं डॉ. गिरीश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध वर्ग की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा उनकी सक्रिय सहभागिता पर भी चर्चा हुई।इसी क्रम में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही के साथ जिले के प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।वहीं उसका बाजार में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रमुख व्यवसायियों मनीष अग्रहरि, धनेश वर्मा, पवन कुमार तुलस्यान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की तथा उनके सुझाव प्राप्त किए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों एवं विचारों को संगठन तथा सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रबुद्धजन समाज का मार्गदर्शक वर्ग होता है, जिनके अनुभव एवं सुझाव जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ष्उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सार्थक संपर्क स्थापित कर विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना भी है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल एवं सच्चिदानंद चौबे, मंडल अध्यक्ष राकेश आर्या एवं राजेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीर्ष चौधरी, महेंद्र लोधी, दिवाकर विक्रम सिंह, रमेश मणि, विकास रस्तोगी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!