पुलिस ने परसा सुकुरुल्ला गांव की महिलाओं को नये कानून के बारें में दी जानकारी

सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सिद्धार्थनगर श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय के निर्देशन में मंगलवार को थानाक्षेत्र उसका बाजार नगर जनपद सिद्धार्थनगर के परसा सुकुरुल्ला गांव की महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं, बहू बेटी सम्मेलन लगाकर व साइबर जागरुकता अभियान व विडीयो दिखाकर जागरुक किया गया। वहीं महिलाओं के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई।




