उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुराना पुल की पूर्ण हुआ सुंदरीकरण,उद्घाटन आज

उसका बाजार। कस्बा के कूड़ा नदी पर बना पुराना पुल का सुंदरीकरण कार्य पूर्ण हुआ। बुधवार को इसका उद्घाटन होना है। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने दी है। उन्होंने कहा की पुल काफी पुराना था। सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था हो जाने से अब रात के समय लोग सुरक्षित आवागमन कर सकते है।




