गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को किया जाये सक्रिय, रबि कुमार

ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को किया जाये सक्रिय , जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर मंगलवार को विकास खण्ड करमा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक बाल कल्याण एवम संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला शक्ति केंद्र, बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई जिसमे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा प्रतिभाग कर बच्चो की प्रति हिंसा उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया और अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिये ब्लाक स्तरीय कार्ययोजना बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिससे बाल विवाह न हो यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कार्यवाही की जा सके । जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया की परित्यक्त एवं देख-रेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु प्रवर्तकता कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी , जिसमें प्रतिमाह बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु धनराशि रू0-2000.00 दिये जाने का प्राविधान है बैठक में सहायक विकास अधिकारी बृजेश सिंह वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी मिश्रा (लहरी ),बाल विकास परियोजना से सुपर वाइजर शशिप्रभा महिला मोर्चा से आभा सिंह, ग्राम विकास अधिकारी छोटेलाल यादव, ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!