ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने किया ध्वजारोहण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। 15 अगस्त को विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत रमवापुर में ग्राम सचिवालय पर ध्वजारोहण के साथ कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीदापुर, प्राथमिक विद्यालय घिमरौली, प्राथमिक विद्यालय रमवापुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय देवी नगर में बड़े ही धूमधाम से मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद एक भब्य तिरंगा यात्रा ग्राम सचिवालय मुसहरवा चौराहे से मुसहरी चौराहा होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीदापुर रमवापुर तक बहुत ही धूमधाम से निकाला गया। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीदापुर रमवापुर का कायाकल्प के तहत टाइलीकरण, भवन का मरम्मत, रंगाई पुताई, चित्रकारी कार्य सम्पन्न होने पर गांव के दो होनहार छात्र माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में एमबीबीएस कर रहे डा0 जाहिद एवं डा0 अभिषेक द्वारा सम्मानित ग्रामवासियों एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में फीता काट कर भब्य उद्घाटन किया गया। जिसमें सचिव संदीप सरोज, लेखपाल रमेश जायसवाल, रोजगार सेवक कुलदीप गिरी, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, सफाई कर्मचारी गण, आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रामकुमार, संदीप चौरसिया, मिथलेश चौधरी, विकास चौधरी, अखलाक, परवेज, सईद, सुमित चौधरी, प्रदीप वर्मा, आसिफ कोटेदार, पवन गिरी, सहित सम्मानित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति सराहनीय रहीं।



