आकाशीय बिजली की वजह से 15 ट्रांसफॉर्मर हुए जले अंधेरे में रहने को मजबूर
बकरिहवा फीडर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुछ जले कुछ खराब हुए ट्रांसफॉर्मर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। नधिरा उप केन्द्र से जुड़ा बकरिहवा फीडर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया में 3 , झीलों में 1, पिंडारी में 3 , जरहा में 3 , राजमीलन में 1, नेमना में 3 , महुली में 1 ट्रांसफॉर्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कहीं जले तो कही खराब होने से लोगो के घरों में अंधेरा छा गया। वही उमस भरी गर्मी में लोगो का रहना हाल बेहाल हो गया है। तसरीफ खान, इजाजत शेख, पार्वती देवी, अनिरामती, सुरेश, रमेश,शुशीला देवी,श्याम सुंदर, हिफाजत खान, राहुल कुमार, आकाश, निर्मला देवी,संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली के चपेट में आने से करीब 15 ट्रांसफार कही जले है। तो कही खराब हुए है। जो करीब 10 दिनों से हम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तड़प रहें है। एस एस ओ मनोज जायसवाल ने बताया की विगत 10 दिन पहले गरज चमक की वजह से क्षेत्र में करीब 15 कुछ ट्रांसफॉर्मर जले तो कुछ खराब हुए है। जिनको जांच कर कुछ को बनाया जा रहा है। जो जले है। उनको बदला जा रहा है। शेष करीब 8 ट्रांसफॉर्मर बदलना अभी बाकी है। जो कुछ दिनों बदल दिया जाएगा। इस बाबत शिवम् गुप्ता, एस डी ओ म्योरपुर, ने बताया की इस क्षेत्र लाइटिंग होने की वजह से ट्रांसफार्मर जलने व खराब होने की समस्या आ रही है। तरक चालक यंत्र न होने से समूचे क्षेत्र में समस्या आई है। जले और खराब ट्रांसफॉर्मर का मरम्मत व बदलने का काम किया जा रहा है।

