साइबर ठगी के दो पीड़ितों को कुल ₹11,000/- की धनराशि कराई गई वापस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ’अनिल कुमार’ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ’ हर्ष पाण्डेय’ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय’ के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी के दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल ₹11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। आवेदक चाँद मोहम्मद अंसारी पुत्र अकबर अंसारी, निवासी बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर ₹8,000/- की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए ₹8,000/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक सैयद अली पुत्र वकील अली, निवासी बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ भी किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। प्रकरण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा डत्ड च्वतजंस के माध्यम से ₹3,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।



