गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधसिद्धार्थनगर
Trending

खेसरहा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा, 15.47 करोड़

की ठगी से जुड़ी 9 शिकायतों का खुलासा

थाना खेसरहा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी (NCRP) और समन्वय पोर्टल पर कुल नौ शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें करीब 15 करोड़ 47 लाख 63 हजार 520 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नसीम अहमद (20) पुत्र औसाफ अहमद, निवासी बेलवालगुनही, थाना खेसरहा के कब्जे से ठगी के पैसों से खरीदे गए एक आईफोन, एक वीवो मोबाइल, एक एचपी लैपटॉप, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी की रकम अपने खातों में मंगाता था और फिर उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर ठगी के नेटवर्क को संचालित करता था। आरोपी ने यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक और इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने नाम से कई खाते खुलवा रखे थे।

जांच के दौरान विभिन्न राज्यों से दर्ज शिकायतों में आरोपी के बैंक खातों से 7 करोड़ 8 लाख 28 हजार 78 रुपये की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े लेनदेन की पुष्टि हुई है। मामले में थाना खेसरहा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या बैंकिंग विवरण किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं, क्योंकि ऐसा करना भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

Related Articles

Back to top button