गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

न्यायालय परिसर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ वृक्षारोपण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। मंगलवार को जनपद न्यायालय बस्ती में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन विभाग के सहयोग से वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के निर्देशन तथा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. शिरीन के सहयोग से न्यायालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। हम सभी को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी वृक्षारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अनिल कुमार, विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय मीनाक्षी सोनकर तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती देवेन्द्र कुमार प्रथम ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button