गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बोरी लावारिस मटर बरामद कर कस्टम विभाग को किया सुपुर्द।

दैनिक बुद्ध का सन्देश
नौतनवा/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकथाम अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बोरी लावारिस मटर बरामद की है। बरामद मटर को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरिया बाजार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अराजी पैसिया बाबूटोला, बैरिया बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 बोरी मटर लावारिस अवस्था में पाई गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।यह कार्रवाई बुधवार को दोपहर 12.55 बजे पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई। बरामद मटर को कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तनु दुबे, कांस्टेबल अनुज सिंह, कांस्टेबल विजयपाल सिंह तथा महिला कांस्टेबल आस्था तिवारी शामिल रहीं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button