उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
डीएम ने मेंहदावल तहसील में करमैनी बेलौली तटबंध पर चलित नई बाढ़ परियोजनाओं का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा ड्रेनेज खण्ड-2 संतकबीरनगर के नियंत्रणाधीन मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी बेलौली तटबंध पर चलित नई बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ,सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियरों को तटबंधों की सुरक्षा एवं बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ से बचाव एवं संबंधित सुरक्षात्मक उपायों को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




