गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

आर्यांश को मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ने किया सम्मानित

बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का मिला खिताब

बस्ती। जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई श्री अतुल अरोड़ा जी के सुपुत्र आर्यांश अरोड़ा को मिला ग्लोबल लिगेसी अवॉर्ड्स की तरफ से बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का खिताब।आर्यांश १४ साल की उम्र से लिखते आ रहे है और अभी तक उन्होंने साहित्यिक क्षेत्र में कई मुकाम हासिल किए है। उनकी कई किताबें भी प्रचलित रही हैं और हाली में उनका शो ‘शिद्दत’ सभी के दिलों को जीत रहा है। शिद्दत हर कलाकार की कहानी है और आर्यांश ने शिद्दत के साथ सफर शुरू किया था दिल्ली से और वो जयपुर बेंगलुरु से होते हुए अभी तक कोलकाता का सफर तय कर चुका है और उन्हें हर शहर से बेशुमार प्यार मिला है। जब वो अपने शो ‘शिद्दत’ को लेकर जयपुर पहुंचे तो वहां से उन्हें बेशुमार प्यार मिला और इसी के चलते जयपुर में उन्हें १६ नवंबर २०२५ को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।आर्यांश को ये पुरस्कार बॉलीवुड के महान अभिनेता श्री शक्ति कपूर से मिला। उसी सभा में कई और व्यापारियों और एंटरप्रेन्योर को सम्मानित किया गया। आर्यांश कहते है ,‘ मैं प्रभु परमात्मा और अपने माता पिता का आभारी हूं कि मुझे मेरे सपने की तरफ जानी की हिम्मत दी उन्होंने। मेरी बस इतनी चाह है कि मेरा ये पुरस्कार पाना प्रेरणा बने उस हर कलाकार के लिए जिसने खुद को इस साय के तले दबा रखा है कि छोटे शहर में ऐसे सपने नहीं देखें जा सकते है।’ आर्यांश का अगला शो लखनऊ में ६ दिसंबर को है।आर्यांश इस सफलता के लिए अपने सम्पूर्ण परिवार, अपने माता पिता श्री अतुल अरोड़ा श्रीमती नीतू अरोड़ा अपनी बहन तितिक्षा और अपने मित्र शिवेन और अपने शुभचिंतकों का आभारी है।

Related Articles

Back to top button