गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

किशोरी की झाड़ फूक के दौरान हुई मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। लोहारन पुरवा में झाड़ फूक के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर के मजरे लोहारन पुरवा में रविवार को गांव निवासी राम निवास पुत्र चेतराम की लड़की मैना उम्र करीब 16 वर्ष जिसकी तबियत खराब थी। तबियत को ठीक करने के लिय किशोरी का परिजनों द्वारा झाड़ फूक करवाया जा रहा था। झाड़ फूक के दौरान किशोरी की मौत हो गई। मृतिका के पिता की शिकायत थाना मोतीपुर की पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button