उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आज मनायेगी भगवान बुद्ध की जयन्ती

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार (बुद्ध पूर्णिमा) को भगवान बुद्ध की जयन्ती मनाई जायेगी। भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करूणा और प्रेम का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही मुक्ति का मार्ग है। समाजवादी पार्टी उ0प्र0 के समस्त जिला/महानगर कार्यालयों पर आज यानी सोमवार को भगवान बुद्ध की जयन्ती मनायेगी। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने दी है।




