गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

अग्नि शमन सेवा सप्ताह का समापन,, सोनभद्र

अग्नि शमन सेवा सप्ताह का समापन

बीजपुर(सोनभद्र):केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल द्वारा मनाए गए अग्नि सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया।समापन समारोह मुख्य अग्नि शमन केंद्र पर आयोजित किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव ईडी एनटीपीसी ने सीआईएसएफ के जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवान अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे के जान माल की सुरक्षा करते है।सप्ताह के दौरान संयंत्र के कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूली बच्चों, घरेलू महिलाओं एवं अन्य के बीच अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और आग बुझाने के विभिन्न प्रकार के तरीकों की जानकारी दी गई ।इस मौके पर संजय असाती महाप्रबंधक ब्रिज किशोर पांडे अपर महाप्रबंधक वीरेन्द्र कुमार नायक अपर महाप्रबंधक,आलोक कुमार चौधरी (सहायक कमांडेण्ट/अग्नि),पी शिवा राव (सहायक कमांडेण्ट),मोनिशा कुलश्रेष्टा,संतोष कुमार उपाध्याय केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक/अग्नि कैलाश चन्द्र गौरा, निरीक्षक के के सिंह एवं निरीक्षक पी के गोरांई उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button