गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

देवरिया : बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन

कर्सर...........जिज्ञासा, एकाग्रता व जूनून से ही हम अपनी मंजिल पर पहुंच सकते हैं-चेयरमैन एम एन त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का संदेश
गौरी बाजार/देवरिया। बाल दिवस के अवसर एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा, बखरा में सोमवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा मां सरस्वती के चित्र व पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले रैंप शो की प्रस्तुति नर्सरी व एल के जी के बच्चों द्वारा की गई तत्पश्चात म्यूजिकल चेयर, जलेबी खाओ व स्पून मार्बल रेस इत्यादि तरह तरह के खेल की प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। बाल मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न स्टाल सजाए गए। बच्चों ने खाने पीने से संबंधित और विभिन्न प्रकार के खेल से संबंधित स्टाल लगाए थे जोकि आकर्षक का केंद्र बना रह।

चाय, काफी, समोसा, टिकीया, बर्गर, ब्रेड पकौड़ा, मोमोज, मंचूरियन राइस, भेलपूरी, चाट, चाउमिन इत्यादि के स्टाल पर बच्चों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के विकास के लिए इन बच्चों का विकास बहुत जरुरी है। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारा ध्येय होना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने वीर अर्जुन की कहानी सुनाते हुए बच्चों को अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देने की बात कही तथा उप प्रधानाचार्य एस पी बिंद ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक महोदय सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!