गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारिश ने खोली पयागपुर नगर पंचायत के विकास की पोल, सड़कें बनीं तालाब

बहराइच पयागपुर। थोड़ी सी बारिश ने पयागपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पा रहा है। इससे सड़कों पर गंदा पानी फैल गया है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि ऐसी स्थिति उत्पन्न न होती।

जनता के सवाल:

# क्या यही है नगर पंचायत का विकास मॉडल?

# आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?

# विकास केवल कागज़ों तक सीमित है या ज़मीन पर भी दिखाई देगा?

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button