फरार वारंटी दुर्गेश मौर्या गिरफ्तार, सोनौली पुलिस ने न्यायालय भेजा।

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात ग्राम हरदी डाली निवासी दुर्गेश मौर्या (35) पुत्र राजेंद्र मौर्या को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और वह काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय, महराजगंज के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




