गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम ने सुनीं 104 फरियादें, राजस्व विभाग की शिकायतें रहीं सबसे अधिक

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद की तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान कुल 104 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेजा गया।समाधान दिवस में राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सर्वाधिक रहीं। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण और कब्जे से संबंधित मामलों में लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

Related Articles

Back to top button