डीआईजी कारागार ने जिला जेल का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। उपमहानिरीक्षक कारागार क्षेत्रीय कार्यालय बरेली ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता, बंदियों के आवास, भोजन व्यवस्था तथा चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक ने जेल में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए बंदियों के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की।उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दैनिक भोजन व्यवस्था तथा पुनर्वास एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। साथ ही बंदियों के पुनर्समाजीकरण के लिए संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जारी रखने पर जोर दिया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।




