चण्डीगढ़ ने पटना को 187 रन के बड़े अन्तर से हराया

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में रविवार का मुकाबला चण्डीगढ़ व पटना के बीच खेला गया, जिसमें चण्डीगढ़ के कप्तान प्रखर तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चण्डीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 04 विकेट होकर 246 रन बनाये। चण्डीगढ़ की तरफ से धर्म प्रकाश ने 65, तालिब ने 43 व तनिष्क सिंगल ने नॉट आउट 67 रनों का योगदान दिया। पटना की तरफ से आर्यन ने 02, आलमगीर व देवांश ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने वाली पटना की पूरी टीम 10 ओवर में 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। पटना की तरफ से सर्वाधिक आकाश दुबे ने 14 व देवांश ने 13 रनों का योगदान दिया। वहीं चण्डीगढ़ की तरफ से अक्षत ने 03, युवराज व आर्यन ने 02-02 प्रखर व तनिष्क ने 01-01 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच चण्डीगढ़ के तनिष्क सिंघल रहे।आज के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के समाजसेवी और अर्जुन कसौधन रहे।इस मैच के अम्पायर राहुल सिंह व सत्येन्द्र सिंह (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से), कॉमेंटेटर की भूमिका अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनवर सिद्दीकी (प्रयागराज से), स्कोरिंग विशाल यादव और विशाल मौर्य तथा लाइव टेलीकास्ट अजय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चन्दन पाण्डेय, वकील खान, अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सोमवार का मुकाबला चण्डीगढ़ एवं लखनऊ के बीच खेला जायेगा।




