गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिलाएं समाज की रीढ़ हैं- विनय वर्मा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ में ष्स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियानष् के अंतर्गत एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट किया विधायक विनय वर्मा ने अपने संबोधन में कहाष्महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी सेहत का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। और विधायक विनय वर्मा ने शिविर में आई हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से कहा कि सीएचसी पर प्रसव की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षित व निशुल्क प्रसव सीएचसी पर ही कराएं। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा व पोषण आहार वितरित किया।अधीक्षक डा एके आजाद ने कहा कि रोगी बेहिचक होकर सीएचसी व पीएचसी पर जाकर अपना बेहतर उपचार निशुल्क कराएं। उन्होंने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को सीएचसी पर भेजने का कार्य करें। इस दौरान विधायक विनय वर्मा,बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी, चिकित्सक अधीक्षक डॉ एके आजाद, डॉ एस के भारती, डॉक्टर राकेश मौर्य, डॉक्टर अभय भारती, डॉ अर्जुन यादव, डॉक्टर शिवानी सिंह, फार्मासिस्ट हरेंद्र सिंह, राजकमल त्रिपाठी चीफ़ फार्मासिस्ट, सीएचओ दीप शिखा वर्मा,नेहा यादव, खुशबू शर्मा ,स्मिता राज,वैशाली उपाध्याय, नीलू, सुनील,पुनीत कुमार, शशांक पाण्डेय ,काजल, ज्योति, गरिमा,सभ्या, रामदास मौर्य, विष्णु सिंह, विक्रम यादव, सुरेन्द्र पाल ,मालजी शर्मा,सतीश कुमार व आशा आशा आशिया खातून ,निर्मला ,मंजू पाण्डेय ,अनीता आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!