गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक ने हाईमास्ट लाइट के सम्बन्ध में सीडीओ को भेजा पत्र

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने सीडीओ को एक पत्र बढ़नी, शोहरतगढ़, जोगिया, नौगढ़ व इटवा ब्लाक के विभिन्न गांवों में कुल 46 हाईमास्ट लाइट अपनी विधायक निधि से लगवाने के सम्बन्ध में दिया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इन पांच ब्लाकों के विभिन्न गांवों में ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के दौरान उनकी मांग पर हाईमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन उन्होंने दिया था। उसी सम्बन्ध में यह 46 हाईमास्ट लाइटें लगनी हैं। इसके अलावा जनमानस के निर्देश पर सम्पर्क मार्ग भी बनने हैं, उसकी लिस्ट भी शीघ्र ही सीडीओ को भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनका विधानसभा क्षेत्र प्रकाश, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित रहें। विधायक विनय वर्मा के इस कार्य का क्षेत्र में काफी चर्चा है और लोग उसकी प्रशंसा भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!