महराजगंज में हत्याकांड का मामला: बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दोषी को फांसी और पीड़ित को मुआवजा की मांग

महाराजगंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा की माँग की। आपको बता दें कि महाराजगंज के चिऊरहा गाँव के हिमांशु चौधरी नामक नाबालिक की हत्या कर दी गई थी। आरोपी व्यक्ति इससे पहले भी एक हत्या कर जेल जा चुका है, सूत्रों की माने तो डेढ़ 2 महीने बाद ही उसकी जमानत हो जाता है और जमानत से छूटने के बाद पुनः एक हत्या करता है और कहता है अभी चार हत्याएं और करूंगा। इससे जनता में काफी आक्रोश है, जिसको संज्ञान में लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी को को सौंपा, ज्ञापन में पीड़ित व्यक्ति को सरकार से 50 लाख रुपए सहायता तथा अपराधी को कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने शासन प्रशासन के मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा मुहैया कराया जाए साथ ही पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दिया जाए। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि ऐसे अपराधियों को कानून के हिसाब से जो भी कड़ी से कड़ी सजा हो वह दिया जाए। और भविष्य में ऐसा कोई कृत्य ना कर पाए इसके लिए उसके चल- अचल संपत्ति को कुर्क किया जाना बहुत ही जरूरी है उसके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए उसकी संपत्ति जप्त की जाए जिससे कोई भी व्यक्ति ऐसा कृत्य करने की हिम्मत ना करें। विश्व हिंदू परिषद में आगे कहा कि वह एक पेशेवर अपराधी है इसीलिए हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे और प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। यदि शासन प्रशासन ने अपराधी के खिलाफ कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो पूरे जनपद में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल व्यापक जन आंदोलन करेगी।




