
बहराइच। दुनिया को हरा भरा रखने और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को रोकने के लिए तथा तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का लगाना अर्थात वृक्षारोपण करना अत्यंत ही मानव जीवन के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य है इसके उपलक्ष्य में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरूवार को कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच के परिसर में उप शिक्षा निदेशक/जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच मनोज कुमार अहिरवार, प्रधानाचार्य बच्छराज, प्रधानाचार्य जसवंत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।




