माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आठ अप्रैल से शुरू होगीप्रथम वर्ष की परीक्षा

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल के प्रथम वर्ष की परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू होगी। इससे पूर्व पांच अप्रैल को सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष पैरामेडिकल में 30 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाता है। छात्र-छात्राओं की परीक्षा का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज तैयारी में जुट गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। पांच अप्रैल को परीक्षा संपन्न कराकर परीक्षा के दिन ही मार्क्स अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद आठ अप्रैल से 15 अप्रैल तक परीक्षा कराई जाएगी। पांच अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराकर मार्क्स अपलोड कर दिया जाएगा। इस क्रम में एनॉटमी, फिजियोलोजी व माइक्रोबाइलोजी की परीक्षा आठ अप्रैल को, साइकोलॉजी व सोसालॉजी की परीक्षा नौ अप्रैल को फंडामेंटल ऑफ नर्सिंग की परीक्षा 11 अप्रैल, कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग प्रथम की परीक्षा 15 अप्रैल को संपन्न होगी। सभी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कराई जाएगी। प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। इसको लेकर सभी शिक्षको को निर्देश दिया गया है।




