गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बाबा साहब के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष-राकेश यादव

बलरामपुर। मंगलवार को जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मुडाडीह में पीडीए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में गायत्री विधायक राकेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करेगी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व में की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि समाजवादी सरकार में बेरोजगारों, नौजवानों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण काम किए गए। आगे कहा कि पार्टी अनुचित बिजली बिलों के खिलाफ और थाना-तहसीलों में गरीब, किसान और मजलूमों के उत्पीड़न के विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, जिला उपाध्यक्ष माननीय युगल किशोर पाल, माननीय त्रिपुरारी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रदेश और देश की सांप्रदायिक ताकतो को समाप्त करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!