उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चकरोड सड़क को मिट्टी खोद कर उठा ले गये अज्ञात खनन माफिया

बर्डपुर/सिद्वार्थनगर। जनपद सिद्वार्थनगर के कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा बर्डपुर नं0-02 के बसन्तपुर से हरपुर नगवा जाने वाली चकरोड सड़क को अज्ञात खनन माफिया मिट्टी खोद कर उठा ले गये। वहीं ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। खनन माफिया जेसीबी से चकरोड और जंगल तक को नहीं छोड़ते है। इस समय मिट्टी का न मिलने के कारण रातों में नहर, जंगल, चकरोड को निशाना बना रहे है। विभाग को कोई भनक नहीं है। मिट्टी खनन का मामला बर्डपुर ब्लाक का है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी ने कहा हम लोगों की जिम्मेदारी सड़क बनाने तक होती है और उसके बाद पुलिस प्रशासन समझें। अब इसमें ग्रामीणों का क्या दोष है, जो किसी आपात स्थिति में कोई चार पहिया वाहन निकालना पड़े तो कैसे निकलेगा। तब तक मरीज हो या कोई और उसको समस्या झेलनी ही पड़ेगी।




