चपरासी चला रहा कार्यालय अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी व बाबू रहते नदारत

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। सहायक अभियन्ता नलकूप उपखण्ड कार्यालय डुमरियागंज का हाल बेहाल है। वहीं मीडिया टीम ने मंगलवार सहायक अभियन्ता नलकूप उपखण्ड कार्यालय डुमरियागंज की जानकारी लेने पहुंचने पर हैरतअंगेज में फंसे गये। उन्होंने देखा कि एई दो-दो उपखण्डों का कार्यभार देख रहे हैं, जिसके कारण लापरवाही व आराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां तैनात कर्मचारियों की मनमानी से दफ्तर पूरे दिन सुना पड़ा रहता है। सहायक अभियन्ता के गायब रहने से समस्याओं के निस्तारण के लिए आने वाले लोगों को चपरासी द्वारा समय से पानी ना देने से काफी समस्या उठानी पड़ रही है। वहीं लोग प्रतीक्षा करते-करते घर लौट जाते हैं। यहां सब लोग कब बैठते हैं और कब चले जाते हैं, इसकी सुध लेने वाला हाल के कुछ दिनों से कोई नजर नहीं आया है। यहां पर कौन-कौन से अधिकारी व कर्मचारी तैनात है, इसका पता भी शायद ही बाहर के किसी व्यक्ति को होगा। सूत्र बताते हैं कि इस उपखण्ड कार्यालय के अन्तर्गत यहां पर 04 अवर अभियन्ता, 01 लिपिक, 01 सहायक अभियन्ता, 01 चपरासी, 01 मुंशी और 32 ट्यूबवेल ऑपरेटर की तैनाती है। वहीं अवर अभियन्ता अरविन्द कुमार ने बताया कि वे बांसी में रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं कि कितने नलकूप खराब चल रहे हैं और कितने का मोटर जल गया है? वहीं जब उनसे पूछा गया कि कितने नलकूप खराब चल रहे हैं तो गोल-गोल घुमाने का प्रयास किये कि यह जानकारी साहब देंगे। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड सिद्धार्थनगर विपिन वर्मा ने बताया कि कुछ विभागीय कार्य से वे प्रयागराज गयें था, बीते दिन उपखण्ड कार्यालय डुमरियागंज से जितने कर्मचारी गायब थे, उन सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जायेगा। वहीं स्पष्टीकरण सन्तोषजनक नहीं पाये जाने पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा।




