गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आज से फिर शुरू होंगे शुभ कार्य, बाजारों में बढ़ी रौनक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। अधिकमास समाप्त होने के बाद शुक्रवार से एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण सहित अन्य शुभ कार्यों के लिए अगले 40 दिनों तक अनुकूल समय रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जून और जुलाई में विवाह के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जबकि 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।शुभ मुहूर्तों की शुरुआत के साथ ही जिले के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर तथा सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही में इजाफा देखा जा रहा है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार खरीदारी में व्यस्त हैं।व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में बाजार में कारोबार और बेहतर होगा। उनका कहना है कि पिछले कुछ सप्ताह से मांगलिक कार्यों पर रोक के कारण बाजार अपेक्षाकृत शांत था, लेकिन अब विवाह और अन्य आयोजनों के चलते बिक्री बढ़ने की संभावना है। विशेषकर सोने-चांदी, कपड़ा और सजावट से जुड़े कारोबारियों में उत्साह है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जून में 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27 और 29 जून तथा जुलाई में 1, 2, 3, 6, 7, 8, 11 और 14 जुलाई को विवाह के प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं।व्यापारियों का कहना है कि मांगलिक कार्य शुरू होने से सर्राफा बाजार में भी तेजी आने लगी है। शादी-विवाह के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी बढ़ रही है। वहीं घरेलू सामान, उपहार सामग्री, रेडीमेड वस्त्र और पारंपरिक परिधानों की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!