गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खाद्य विभाग की छापेमारी, अचार के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान लुंबिनी रोड, नौगढ़ स्थित अमन ट्रेडर्स में खाद्य पदार्थ अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाए गए। इस पर संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत स्वच्छता संबंधी शेड्यूल-4 का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान मंगल बाजार, बांसी से मिक्स्ड अचार, इंदिरा नगर, डुमरियागंज से आम के अचार तथा अंबेडकर नगर, डुमरियागंज से मिक्स्ड अचार का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। कुल तीन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

Related Articles

Back to top button