नीट-2026 में श्रीराम पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सात विद्यार्थियों ने प्राप्त की अखिल भारतीय रैंक

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट (स्नातक)-2026 के परिणाम में श्रीराम पब्लिक स्कूल, बस्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के सात छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की छात्रा अंशिका मिश्रा ने अखिल भारतीय रैंक 1647 प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त सार्थक पटेल ने 7617, वैभवी पाल ने 13000, शिवम चौधरी ने 17000, शिवेंद्र वर्मा ने 25000, सुधांशु मौर्य ने 25000 तथा पायल चौधरी ने 29000वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्रीराम पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी पर विशेष ध्यान देता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार अभिनव ने कहा कि विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय के प्रबंधक दयाराम चौधरी ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी श्रीराम पब्लिक स्कूल इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर जनपद का नाम रोशन करता रहेगा तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।




