उत्तर प्रदेशसोनभद्र
बभनी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-50/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(उ) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय पुत्र जवाहर लाल, निवासी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष, को 13.07.2026 को ग्राम करकच्छी में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



