43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम बनी चौंपियन

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। ं43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर गोरखपुर जोन (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) महिला/पुरुष प्रतियोगिता-2026 में श्रावस्ती पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला बैडमिंटन टीम चौंपियनशिप का प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई 2026 तक जनपद बहराइच में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उपनिरीक्षक विरांगना मिश्रा ने 40$ वर्ग में प्रथम तथा 50$ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला आरक्षी एकता पांडेय ने महिला टीम चौंपियनशिप एवं महिला ओपन डबल्स में प्रथम स्थान हासिल किया। महिला आरक्षी शालू मिश्रा ने महिला ओपन सिंगल्स, महिला ओपन डबल्स तथा महिला टीम चौंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं मुख्य आरक्षी बेदानंद मिश्रा, आरक्षी सत्यम कुमार मिश्रा एवं आरक्षी सूरज बली ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर श्रावस्ती पुलिस का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में शानदार सफलता के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन से श्रावस्ती पुलिस का नाम पूरे गोरखपुर जोन में रोशन हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता टीम को बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



