श्रावस्ती पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री/ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के श्रावस्ती आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। श्रावस्ती प्रवास के दौरान उन्होंने जिले की प्रमुख जनसमस्याओं तथा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान पहले अपराध, कट्टा और बम से जुड़ी रहती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और आज उत्तर प्रदेश विकास की नई पहचान बना रहा है। बाबा रामदेव के हालिया बयान पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ष्हिंदुस्तान में किसी भी जाति या धर्म के व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है।ष् उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है।



