देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा एनसीसी बी प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के स्थानीय 48 यूपी बटालियन एनसीसी वाहिनी गोंडा द्वारा टाउन हॉल में एक वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत गोन्डा जनपद के सभी विद्यालयों से एनसीसी बी प्रमाण पत्र उत्तीर्ण कैडेटो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।गोन्डा जनपद में 479 कैडेटों ने बी प्रमाण पत्र की परीक्षा उत्तीर्ण की।देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अल्फा ग्रेडिंग पाए हुए कैडेटों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।48 यूपी बटालियन एनसीसी गोंडा के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी एवं बटालियन सूबेदार मेजर अनंगपाल सिंह ने उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल का स्वागत किया एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी ने स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षण कैडेटों के जीवन में यादगार क्षण रहेगा।बी प्रमाण पत्र उत्तीर्ण कैडेट आगामी लक्ष्य को तय करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे।पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि मैं भी एक एनसीसी कैडेट रह चुका हूं और सेना के तौर तरीके एवं प्रशिक्षण से परिचित हूं।जीवन में अनुशासन की नींव एनसीसी से ही पड़ी जो आज तक विद्यमान है। कैडेट भावी भविष्य के राष्ट्र निर्माता है और भाग्यशाली है कि सेना के साथ रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं।कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कर्नल गौरव तिवारी द्वारा बटालियन की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कैडेट अन्वेषा दुबे, आरुषि त्रिपाठी, प्रणव पाठक, ओमकार वर्मा, दिशा तिवारी, शिव गिरिजेश तिवारी, गणेश पांडे ने इस अवसर को स्वर्णिम अवसर बताया,मंच संचालन अमित शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी, मेजर राजाराम,कैप्टन एन के मिश्रा,लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह,लेफ्टिनेंट हरेंद्र,लेफ्टिनेंट संजय शुक्ला, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडे सहित समस्त विद्यालयों के केयरटेकर अधिकारी एवं बटालियन के समस्त भारतीय सेना के सदस्य मौजूद रहे।




