
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय द्वारा अपने सर्किल के थाना घोरावल पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ घोरावल द्वारा थाना स्तर से प्राप्त पत्रावलियों, लंबित प्रकरणों एवं कर्मचारियों से संबंधित विषयों की बिन्दुवार गहन समीक्षा की गयी।
सीओ घोरावल ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित विवेचनाओं की गुणवत्ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी संचालन की समीक्षा भी की गयी।
*थाना घोरावल मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण—*
अर्दली रूम के उपरांत क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा थाना घोरावल स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ पर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु उपलब्ध सुविधाओं, हेल्पडेस्क के कार्यों, रजिस्टरों के रख-रखाव, टीम की कार्यप्रणाली तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उन्होंने मिशन शक्ति टीम को पीड़ित महिलाओं की सहायता, परामर्श, जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतरता एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीओ घोरावल द्वारा थाना स्तर पर जनता से संवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता, एवं पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण पर भी विशेष
जोर दिया गया।


