सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर होने वाली पद यात्रा की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ के कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ विधानसभा स्तर की एक बैठक प्रमुख पदाधिकारी की सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा शोहरतगढ मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर यात्रा निकाली जायेगी। इस दौरान बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने आगामी कार्यक्रम यात्रा के निमित्त सभी प्रमुख पदाधिकारीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में शोहरतगढ विधानसभा यात्रा के संयोजक रवि अग्रवाल, भोजन जलपान व्यवस्था प्रमुख भाजपा नेता श्याम जयसवाल, प्रचार व्यवस्था प्रमुख प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा0 पवन कुमार मिश्र, यात्रा सुरक्षा प्रमुख चन्दन पाण्डेय, स्वच्छता प्रमुख मनोज चौहान, चिकित्सा प्रमुख नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि, जनसभा प्रमुख रमेश मणि त्रिपाठी, यातायात प्रमुख मण्डल महामंत्री राम विनोद यादव, विश्व विद्यालय एवं कालेजों के प्रमुख डा0 अरविन्द कुमार सिंह, आईटी प्रमुख निलेश चौधरी, एनसीसी प्रमुख डा0 हेमन्त राज उपाध्याय, मीडिया प्रमुख शक्ति केन्द्र संयोजक संजय मिश्रा, सोशल मीडिया प्रमुख मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी के नाम की घोषणा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती के अवसर पर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर दिनांक-07 नवम्बर 2025 को नगर पंचायत शोहरतगढ मे स्थित शिवबाबा मंदिर से पद यात्रा की शुरुआत की जायेगी, जिसका समापन नेपाल बार्डर खुनुवां में सभा को सम्बोधित करके किया जायेगा। यात्रा पांच पड़ाव में निकलेगी। शुभारम्भ पड़ाव शिवबाबा मंदिर स्थान जिसका नेतृत्व राजकुमार मोदनवाल करेंगे, द्वितीय पड़ाव महादेवा चौराहा राममिलन चौधरी, तृतीय पड़ाव रमवापुर तिवारी चौराहा डा0 पवन कुमार मिश्र, चतुर्थ पड़ाव बगहवा चौराहा ब्रह्मदेव मिश्रा, समापन पड़ाव खुनुवां विद्या मंन्दिर विन्धाचल गिरी रहेगें।




