अंत्योदय एक्सप्रेस से धुआं निकलने से मची अफरातफरी

संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के समीप अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक ब्रेक बाइंडिग में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के डब्बे से तेज धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा तफरी फैल गई। यात्री अपना सामान और बच्चों को लेकर खेतों में कूदकर भागने लगे। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत रेलवे को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद धुआं निकलना बंद हो गया।वहीं, इसकी सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर शैलेश दबे ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से आगे के लिए रवाना किया ट्रेन नंबर 22551 दरभंगा जंक्शन से सुबह 3रू30 बजे निकलकर जालंधर सिटी जंक्शन सुबह 5रू10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से स्थिति सामान्य हुई। लगभग 45 मिनट तक ट्रेन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी सरस्वती समान होने के बाद आगे गणपत को रवाना किया गा।



